छोटे शहरों में यूपीआई से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बढ़ा
बदलती प्रौद्योगिकी और यूपीआई के नए विकल्पों के साथ, छोटे और मझौले शहरों में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। एसबीआई कार्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई के माध्यम से क्रेडिट कार्ड खर्च में तिमाही-दर-तिमाही 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। छोटे शहरों के 77 प्रतिशत ग्राहक यूपीआई-एक्टिव क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। बदलती प्रौद्योगिकी और भुगतान के नये विकल्प आने के साथ मझौले और छोटे शहरों में यूपीआई के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एसबीआई कार्ड द्वार मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक में बढ़ती आय, शहरीकरण में तेजी और उभरते मध्यम वर्ग की बढ़ती आकांक्षाओं ने लोगों के खर्च करने के तरीके को बदल दिया है। यूपीआई अब दैनिक लेनदेन की रीढ़ बन चुका है और यूपीआई के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के अपने आंकड़ों का हवाला देते हुए एसबीआई कार्ड ने बताया कि यूपीआई के जरिये क्रेडिट कार्ड खर्च में तिमाही-दर-तिमाही 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। ग्राहकों ने डिपार्टमेंटल स्टोर एवं ग्रोसरी, यूटिलिटी, ईंधन, परिधान और रेस्टोरेंट जैसे सेगमेंट्स में यूपीआई से क्रेडिट कार्ड भुगतान ज्यादा किये।
क्रेडिट कार्ड का उपयोग
रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने से इस बदलाव को और गति मिल रही है, जिससे छोटे शहरों के ग्राहक भी अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए आसानी से क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर पा रहे हैं। एसबीआई कार्ड के लगभग 77 प्रतिशत यूपीआई-एक्टिव क्रेडिट कार्ड ग्राहक छोटे और मझौले शहरों से हैं। यूपीआई आधारित क्रेडिट कार्ड खर्च में उनका योगदान 81 प्रतिशत रहा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


