ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअपडेट1::भारत जोड़ो यात्रा:::कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही, इसमें भाजपा कहां: शिवराज

अपडेट1::भारत जोड़ो यात्रा:::कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही, इसमें भाजपा कहां: शिवराज

संदेश: पूर्व में ...वीडियो पोस्ट करने के आरोपी भाजपा नेता पर केस दर्ज......हेडिंग...

अपडेट1::भारत जोड़ो यात्रा:::कांग्रेस खुद वीडियो डाल रही, इसमें भाजपा कहां: शिवराज
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 27 Nov 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

भोपाल, एजेंसी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राज्य में कथित देशविरोधी नारे लगने का मामला सामने आने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी खुद वीडियो डाल रहे हैं और डिलीट कर रहे हैं। इसमें भाजपा कहां से आ गई।

चौहान ने एक बयान में कहा कि जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी यह यात्रा भारत जोड़ने के लिए कर रहे हैं या फिर यात्रा से भारत तोड़ने वालों को जोड़ रहे हैं। जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं, वो कांग्रेस की मानसिकता उजागर करता है। वहीं, भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि नारे लगाने से यह साबित हो गया कि यह वही राहुल गांधी हैं जो जेएनयू में उन लोगों के साथ खड़े थे जो भारत माता के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें