ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअपडेट- किसानों का पूरा कर्ज माफ करे केंद्र : चन्नी

अपडेट- किसानों का पूरा कर्ज माफ करे केंद्र : चन्नी

चंडीगढ़। एजेंसी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अपडेट- किसानों का पूरा कर्ज माफ करे केंद्र : चन्नी
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 30 Nov 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चंडीगढ़। एजेंसी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर किसानों और खेतिहर मजदूरों का कर्ज पूरी तरह से माफ करने की मांग की। चन्नी ने यह भी कहा है कि उनकी सरकार कर्ज माफी की रकम का एक हिस्सा केंद्र के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

चन्नी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा से किसान और सरकार कुछ बड़े लंबित मुद्दों को हल करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़े हैं। ये मुद्दे तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के साथ केंद्र बिंदु में थे। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा कृषि कर्ज का है। उन्होंने लिखा है कि भारत सरकार के रुख बदलने के बाद उम्मीद की एक किरण आई है। चन्नी ने पत्र में आगे लिखा है कि पंजाब के किसान उनमें से एक हैं, जो राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा को पूरा करते हैं और हरित क्रांति में एक अहम भूमिका निभाई है। भरे हुए गोदाम उनके अथक परिश्रम के गवाह हैं। चन्नी ने पत्र में ये भी लिखा है कि केंद्र से किसानों और खेतिहर मजदूरों के कर्ज को पूरी तरह से माफ करने का प्रस्ताव स्वीकार करने का आग्रह करता हूं। मेरी सरकार कर्ज के इस बोझ को भारत सरकार के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें