ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअपडेट :::: ब्यूरो :::::: गहलोत ने मांगी सोनिया गांधी से माफी, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे

अपडेट :::: ब्यूरो :::::: गहलोत ने मांगी सोनिया गांधी से माफी, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे

(नोट:::::::पहले यह खबर.......कांग्रेस अध्यक्ष पैकेज::::अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा, मुख्यमंत्री पद के बारे में...

अपडेट :::: ब्यूरो :::::: गहलोत ने मांगी सोनिया गांधी से माफी, अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Sep 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

(नोट:::::::पहले यह खबर.......कांग्रेस अध्यक्ष पैकेज::::अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा, मुख्यमंत्री पद के बारे में फैसला सोनिया गांधी करेंगी : गहलोत.....हेडिंग से गई थी)

सब हेड:::राजस्थान घटनाक्रम ने बदली तस्वीर, सीएम रहने का फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर कर लिया है। उन्होंने गुरुवार को ऐलान किया कि वह अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन नहीं करेंगे। साथ ही गहलोत ने साफ किया कि वह मुख्यमंत्री रहेंगे या नहीं रहेंगे, इस बारे में फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। राजस्थान घटनाक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगी है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार को राजस्थान में जो कुछ हुआ, इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जो कुछ हुआ, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। पर, मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी जिम्मेदारी थी कि वह एक लाइन का प्रस्ताव पारित कराएं।

गहलोत ने कहा कि उन्होंने हमेशा वफादार सिपाही के तौर पर काम किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास करते हुए उन्हें जिम्मेदारियां दीं। इसके बावजूद वह घटना घटी। इसने उन्हें हिलाकर रख दिया है। इस माहौल में फैसला किया है कि मैं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा। मुख्यमंत्री पद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला सोनिया गांधी करेंगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान अपने पद से इस्तीफा देने की भी पेशकश की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान में बदलाव तय है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी दूसरे नेताओं से चर्चा कर जल्द निर्णय ले सकती हैं। गहलोत समर्थक विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के खिलाफ हैं।

अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। उन्हें गांधी परिवार का समर्थन भी हासिल था। पर रविवार को राजस्थान में विधायक दल की बैठक को लेकर हुए सियासी घटनाक्रम ने पूरी तस्वीर बदल गई। विधायक दल की औपचारिक बैठक से अलग विधायकों की बैठक को गहलोत की आलाकमान को चुनौती के तौर पर देखा गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें