ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअपडेट:::ब्यूरो ::: कृषि कानून वापसी विधेयक पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

अपडेट:::ब्यूरो ::: कृषि कानून वापसी विधेयक पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

नोट:::केंद्र ने सरकार ने इसको अधिसूचित कर दिया है। यह तथ्य जोड़ा गया है।

अपडेट:::ब्यूरो ::: कृषि कानून वापसी विधेयक पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 02 Dec 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

नोट:::केंद्र ने सरकार ने इसको अधिसूचित कर दिया है। यह तथ्य जोड़ा गया है।

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। केंद्र ने सरकार ने इसको अधिसूचित कर दिया है। संसद के दोनों सदनों ने 29 नवंबर को विधेयक को पहले ही पारित कर दिया था।

राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ ही औपचारिक तौर पर तीनों कृषि कानून अब निरस्त हो गए हैं। विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एक राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, कृषि कानून निरसन अधिनियम,2021 को 30 नवंबर को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई।

कृषि कानूनों को रद्द किए जाने व एमएसपी पर कानून बनाए जाने को लेकर एक साल से अधिक समय से तमाम किसान संगठन आंदोलनरत हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं सिंघू, टिकरी व गाजीपुर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 19 नवंबर को गुरु पर्व के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि एमएसपी को लेकर समिति का गठन किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार व किसान संगठनों के नेताओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से एमएसपी व किसानों की अन्य मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें