Unseasonal Rain and Storm Cause Traffic Chaos in Delhi बेमौसम बारिश से थमी दिल्ली की रफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUnseasonal Rain and Storm Cause Traffic Chaos in Delhi

बेमौसम बारिश से थमी दिल्ली की रफ्तार

नई दिल्ली में अचानक हुई बेमौसम बारिश और आंधी से यातायात ठप हो गया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ गिरने से जाम की स्थिति बनी। सुबह स्कूल और दफ्तर जा रहे लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दोपहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 2 May 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
बेमौसम बारिश से थमी दिल्ली की रफ्तार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बेमौसम बारिश और आंधी के कारण शुक्रवार सुबह राजधानी की रफ्तार थम गई। अचानक हुई तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। आंधी के कारण दर्जनों पेड़ों के धराशायी होने से भी यातायात अवरुद्ध हुआ। इस कारण सुबह स्कूल के लिए निकले बच्चों और दफ्तर जा रहे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका। राजधानी में गुरुवार शाम ही तेज हवाएं चलने के साथ बादलों ने आसमान पर डेरा डालना शुरू कर दिया था। आधी रात के बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुईं और शुक्रवार तड़के आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।

इस कारण दिल्ली के कई अंडरपास में पानी भर गया और रास्तों को बंद करना पड़ा। जलभराव के कारण पुल प्रह्लादपुर, कनॉट प्लेस, आजाद मार्केट, जखीरा, भैरों मार्ग, तिलक ब्रिज आदि स्थानों पर जाम की समस्या देखने को मिली। बारिश की वजह से दोपहर तकरीबन 12 बजे तक वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। कई स्थानों पर लंबा जाम भी लगा। बारिश के बीच एनएच-24 की स्लिप रोड पर एक ट्रक पलट जाने से यहां एक घंटे से ज्यादा समय तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों को एक-एक कर आगे निकाला गया। बारिश के कारण जाम से परेशान दर्जनों लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर यातायात सामान्य कराने की मांग की। निगम बोध घाट के पास पानी भरने से मजनू का टीला तक जाम की स्थिति रही। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर जलभराव होने से रोहतक रोड, कुतुब मिनार रोड से एमबी रोड तक, रोड संख्या 201 द्वारका, सेक्टर 9-10 चौराहा द्वारका, गुलाबी बाग, वसंत कुंज में मसूदपुर से फोर्टिस अस्पताल, धौला कुआं आदि जगहों पर लोग सुबह के समय जाम में फंसे रहे। मोती बाग, साउथ एक्स, लाजपत नगर, कालकाजी, मायापुरी, आजादपुर चौक आदि स्थानों पर भी वाहन बेहद धीमी रफ्तार से गुजरते दिखे। एक्स पर लोगों ने बताई परेशानी सुबह 8 बजे बारिश थम चुकी है, लेकिन सड़कों पर गिरे पेड़ और जलभराव के चलते दोपहर में भी जाम लगा हुआ है। लाडो सराय से साकेत तक का सफर जो महज 5 मिनट में पूरा होता है, उसमें 45 मिनट लग रहा है। - नोमित गुप्ता चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से लेकर कालकाजी मंदिर तक जाम लगा है। फ्लाईओवर से पहले जलभराव होने की वजह से यहां जाम में वाहन चालक फंसे हुए हैं। - कुमार दिलीप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।