Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUnknown Disease in Northwest Congo Causes Over 50 Deaths

कांगो में अज्ञात बीमारी से 50 लोगों की मौत

कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार, लक्षण प्रकट होने और मृत्यु के बीच का अंतर केवल 48 घंटे है। इस प्रकोप के मद्देनजर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 25 Feb 2025 01:59 PM
share Share
Follow Us on
कांगो में अज्ञात बीमारी से 50 लोगों की मौत

किन्शासा, एजेंसी। कांगो के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक अज्ञात बीमारी से अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक और क्षेत्रीय निगरानी केंद्र के प्रमुख सर्ज नगालेबेटो ने बताया, अधिकांश मामलों में लक्षण प्रकट होने और मृत्यु के बीच का अंतर महज 48 घंटे का है। यह स्थिति चिंताजनक है। यह प्रकोप 21 जनवरी को शुरू हुआ था और अब तक 419 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्रकोप के मद्देनजर, उपचार और संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों को तेज किया गया है।