ततैया वाले बिस्किट शौक से खाते हैं जापान के लोग
जापान के ओमाची शहर में एक अनोखा स्नैक 'जिबाची सेनबेई' बनाया जाता है, जिसमें सूखे ततैया मिलाए जाते हैं। इस स्नैक की शुरुआत एक स्थानीय फैन क्लब और बेकर ने की थी। ततैयों को जंगलों से पकड़कर उबालकर सुखाया जाता है और फिर मीठे आटे के घोल में मिलाकर सेंका जाता है।

टोक्यो, एजेंसी। जापान के ओमाची शहर में एक ऐसा स्नैक मिलता है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। इसे जिबाची सेनबेई कहते हैं, जो नमकीन बिस्किट है, लेकिन इनके अंदर सूखे हुए ततैया डाले जाते हैं। इस स्नैक की शुरुआत एक स्थानीय फैन क्लब और बेकर ने की थी। ये ततैया जंगलों से पकड़े जाते हैं, फिर इन्हें उबालकर सुखाया जाता है। इन सूखे कीड़ों को मीठे आटे के घोल में मिलाकर सेंका जाता है। इनका स्वाद हल्का मीठा होता है, जबकि ततैया का स्वाद जली हुई किशमिश जैसा लगता है। दिलचस्प है कि किसी भी अन्य खाने योग्य कीड़े की तुलना में ततैया में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


