ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्ली80% तक घटे तीन तलाक के मामले, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- दिख रहा अब कानून का असर

80% तक घटे तीन तलाक के मामले, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- दिख रहा अब कानून का असर

तीन तलाक के खिलाफ कानून लागू करने के दो साल पूरे होने पर रविवार को देशभर में विभिन्न संगठनों ने मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के तौर पर मनाया और कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। समाचार...

80% तक घटे तीन तलाक के मामले, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- दिख रहा अब कानून का असर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 02 Aug 2021 10:57 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

तीन तलाक के खिलाफ कानून लागू करने के दो साल पूरे होने पर रविवार को देशभर में विभिन्न संगठनों ने मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के तौर पर मनाया और कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार की सराहना की। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह कानून बनने के बाद से तत्काल तीन तलाक के मामलों में 80 फीसद की कमी आई है। 

नकवी ने कहा कि अब तीन तलाक क्रिमिनल एक्ट बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा सुलझाया, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल​​​ 370 हटाया और महरम कानून को खत्म किया। 3500 से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं ने बिना महरम के हज की यात्रा की है। दरअसल, नकवी, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी तथा श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां केंद्रीय मंत्रियों ने कई मुस्लिम महिलाओं से भी बातचीत की, जो तत्काल तीन तलाक की पीड़ित थीं। मुस्लिम महिलाओं ने एक अगस्त, 2019 को इस कुप्रथा के खिलाफ कानून लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। कानून के तहत इस कुप्रथा को अपराध करार दिया गया है।

वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मुस्लिम महिलाओं की भावना और संघर्ष को सलाम करने के लिए है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लाभ के लिए काम करने के लिए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की सराहना भी की। बता दें कि देश में इस कानून का अच्छा खासा असर देखने को मिला है। 1 अगस्त, 2019 को कानून लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज थे, जो कानून लागू होने के बाद 221 रह गए। वहीं, एक्ट लागू होने के बाद बिहार में 49 मामले ही दर्ज हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें