Delhi News: केंद्रीय मंत्री मांझी एम्स में भर्ती
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में दिक्कत

Delhi News: नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को रविवार शाम सांस लेने में दिक्कत और बुखार की शिकायत के बाद यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री मांझी को शाम करीब पांच बजे आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। रात करीब नौ बजे उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। सूत्रों के अनुसार, मांझी को डेंगू होने की आशंका है। हालांकि, एम्स की ओर से अभी तक उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।


