‘एआई का बच्चों के लिए सुरक्षित होना जरूरी’

Feb 16, 2026 06:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने कहा कि बच्चों के लिए एआई प्रणालियों में सुरक्षा उपाय अनिवार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ और भारत सरकार एआई को बच्चों के लिए एक सशक्त साधन मानते हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों की पहचान करना जरूरी है। अभिभावकों को भी एआई के अवसरों और खतरों से जागरूक होना चाहिए।

‘एआई का बच्चों के लिए सुरक्षित होना जरूरी’

नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने कहा कि बच्चों के लिए एआई प्रणालियों में सुरक्षा उपाय अनिवार्य होने चाहिए। मैककैफ्रे ने कहा कि यूनिसेफ और भारत सरकार एआई को बच्चों का दायरा बढ़ाने के लिए सशक्त साधन के तौर पर देखते हैं। इसमें बच्चों को सिखाने के अवसर हैं। लेकिन, उन सुरक्षा उपायों की पहचान करना जरूरी है जिन्हें सरकारें लागू कर सकती हैं। कहा कि इन उपायों के बारे में एआई डिजाइन करने से पहले ही उद्योगों को भी सोचना होगा। उन्होंने अभिभावकों और बच्चों की देखभाल करने वालों को भी एआई जागरूक बनाने की जरूरत जताई।

कहा कि इससे वे एआई के अवसरों और खतरों दोनों को समझ सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।