आईयूएसएसपी ने जीता संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कोलकाता, यूएनएफपीए-भारत को 2025 का संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (आईएएसपी) के 46वें वार्षिक सम्मेलन में दिया गया, जो भारत की युवा आबादी के समावेशी विकास पर केंद्रित है। सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार को हुआ और यह 29 नवंबर तक चलेगा।

आईयूएसएसपी ने जीता संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार

कोलकाता, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए)-भारत ने अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या वैज्ञानिक अध्ययन संघ (आईयूएसएसपी) को 2025 का संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार जीतने पर गुरुवार को सम्मानित किया। सम्मान समारोह भारतीय जनसंख्या अध्ययन संघ (आईएएसपी) के 46वें वार्षिक सम्मेलन में हुआ, जो समावेशी व सतत विकास के लिए भारत की युवा आबादी का लाभ उठाने पर केंद्रित है। आईएएसपी द्वारा राष्ट्रीय एटलस एवं विषयगत मानचित्रण संगठन (एनएटीएमओ) के साथ संयुक्त रूप से और भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन गुरुवार को हुआ और यह 29 नवंबर तक चलेगा। सम्मेलन का विषय पीपुल, प्लैनेट, प्रोसपेरिटी: डेमोग्रेफिक ड्राइवर्स ऑफ इंडियाज इंक्लूसिव ग्रोथ है।

आईयूएसएसपी की अध्यक्ष शिरीन जेजीभॉय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का सम्मान वैश्विक जनसंख्या विज्ञान और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को आगे बढ़ाने में संगठन की भूमिका की पुष्टि करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।