अंडरवर्ल्ड से जुड़े संदिग्ध को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने के आरोप में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पटियाला हाउस कोर्ट ने आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने के आरोप में 26 वर्षीय हुजैफा फारूक अहमद हाशमी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले ठाणे की एक कोर्ट ने उसे पांच जून तक ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को सौंपा था। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने कोर्ट के समक्ष चैट के स्क्रीनशॉट और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े दस्तावेज पेश किए। इनसे यह दिखाने की कोशिश की गई कि आरोपी का संपर्क पाकिस्तान में रह रहे यावर खान से था। जांच एजेंसियों के अनुसार, हुजैफा मुंबई अंडरवर्ल्ड के एक अहम चेहरे मुन्ना झिंगाड़ा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है, जिसके कराची से संचालित होने की आशंका है।
इस मामले में मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच कथित संबंधों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


