हालात नहीं सुधरे तो भड़क सकता है क्षेत्रीय संघर्ष : यूएन

Feb 28, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य टकराव पर चिंता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर संघर्ष विराम और तनाव कम करने के उपाय नहीं किए गए, तो यह व्यापक युद्ध में बदल सकता है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद स्थिति गंभीर हो गई है।

हालात नहीं सुधरे तो भड़क सकता है क्षेत्रीय संघर्ष : यूएन

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। मध्य पूर्व में हालिया सैन्य टकराव को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुरंत संघर्ष विराम और तनाव कम करने की दिशा में कदम नहीं उठाए गए, तो यह व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है, जिसके गंभीर परिणाम आम नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ेंगे। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। गुटेरस ने अपने बयान में कहा कि मैं मध्य पूर्व में हुई सैन्य हमले की निंदा करता हूं।

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ बल प्रयोग और उसके बाद ईरान की क्षेत्रीय जवाबी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को कमजोर करती है। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत शत्रुता समाप्त करने और वार्ता की मेज पर लौटने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन जरूरी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि सभी सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करना चाहिए। यूएन चार्टर के अनुसार किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ बल प्रयोग की धमकी या उसका उपयोग प्रतिबंधित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।