ईरान पैकेज::ईरान को ट्रंप की चेतावनी से बेहद चिंतित: यूएन प्रमुख

Apr 07, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई चेतावनी से चिंतित हैं। उनके प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के बयान से नागरिक आबादी को राजनीतिक और सैन्य फैसलों के नतीजों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सैन्य उद्देश्यों के नाम पर नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की आलोचना की।

ईरान पैकेज::ईरान को ट्रंप की चेतावनी से बेहद चिंतित: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई चेतावनी से बेहद चिंतित हैं। पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो जाएगी, वाले बयान पर उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि पूरी नागरिक आबादी या सभ्यता को राजनीतिक और सैन्य फैसलों के नतीजों को भुगतना पड़ सकता है।उन्होंने आगे कहा, ऐसा कोई भी सैन्य उद्देश्य नहीं है, जो किसी समाज के बुनियादी ढांचे के बड़े पैमाने पर विनाश को या नागरिक आबादी को जानबूझकर कष्ट पहुंचाने को सही ठहरा सके।हालांकि, इस बयान में ट्रंप या अमेरिका का नाम लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।