ईरान के खाड़ी देशों पर हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र में बैठक
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने खाड़ी क्षेत्र के देशों पर ईरान के हमलों पर चर्चा के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। यह बैठक बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के खिलाफ ईरान की सैन्य आक्रामकता पर चर्चा करने के लिए होगी, जिसमें नागरिकों की जानें चली गई हैं।

जिनेवा, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने कहा कि वह बुधवार को खाड़ी क्षेत्र के देशों पर ईरान के हमलों पर एक आपातकालीन बैठक करेगी। यह सत्र बहरीन द्वारा छह खाड़ी सहयोग परिषद देशों और जॉर्डन की ओर से दिए गए एक आधिकारिक अनुरोध के बाद बुलाया गया है। मानवाधिकार परिषद के प्रवक्ता पास्कल सिम ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये देश संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था के सामने एक मसौदा प्रस्ताव पेश करेंगे। अनुरोध के मुताबिक परिषद बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ ईरान द्वारा हाल ही में की गई सैन्य आक्रामकता पर चर्चा करेगी, जिसमें नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसके चलते निर्दोष लोगों की जान चली गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


