यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशियाई देशों में शाहेद ड्रोन मार गिराए : जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना ने ईरान के डिजाइन वाले शाहेद ड्रोन को पश्चिम एशिया के कई देशों में गिराया है। यह अभियान यूक्रेन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वे रूस के खिलाफ इस्तेमाल हो रहे हथियारों का सामना करने में सहयोगी देशों की मदद कर रहे हैं।

कीव, एजेंसी। ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले शाहेद्र ड्रोनों को मार गिराया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि ये अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है, जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है। राष्ट्रपति ने इन अभियानों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि पहली बार बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में की, जिसे शुक्रवार तक सार्वजनिक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


