Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUkraine Drone Attack Disrupts Power Supply in Major Russian Cities
यूक्रेन के हमले से रूस के दो शहरों में बिजली गुल

यूक्रेन के हमले से रूस के दो शहरों में बिजली गुल

संक्षेप: यूक्रेन ने शनिवार रात को रूस के बिजली और ताप विद्युत संयंत्र पर ड्रोन हमला किया। इससे वोरोनिश और बेलगोरोद में बिजली और हीटिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। एक स्थानीय ताप विद्युत संयंत्र को निशाना बनाया गया, जिससे 20,000 घरों पर असर पड़ा। रूसी रक्षा मंत्रालय ने 44 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट करने का दावा किया।

Sun, 9 Nov 2025 05:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कीव, एजेंसी। यूक्रेन ने शनिवार देर रात रूस के बिजली और ताप विद्युत संयंत्र पर ड्रोन हमला किया। इससे दो बड़े रूसी शहरों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने कहा कि एक ड्रोन हमले के कारण वोरोनिश के कुछ हिस्सों में अस्थायी रूप से ब्लैकआउट हो गया और हीटिंग बाधित हो गई। उन्होंने कहा कि 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर के ऊपर रात के दौरान कई ड्रोन हमलों को विफल कर इलेक्ट्रोनिक रूप से जाम कर दिया गया। ड्रोन का मलबा गिरने से एक इमारत में आग लग गई, जिसे तत्काल बुझा लिया गया। हमले में एक स्थानीय ताप विद्युत संयंत्र को निशाना बनाया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक मिसाइल हमले से बेलगोरोद शहर को आपूर्ति करने वाली बिजली और हीटिंग प्रणालियों को भी गंभीर नुकसान हुआ। जिससे करीब 20,000 घर प्रभावित हुए हैं। मार गिराए कई ड्रोन रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायुसेना ने ब्रांस्क, रोस्तोव में 44 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया। हालांकि मंत्रालय ने वोरोनिश या बेलगोरोद प्रांतों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, न ही यह बताया गया है कि यूक्रेन ने कितने ड्रोन दागे। बता दें कि ये जानकारी जब सामने आई है जब रूस रोजाना यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर हमले कर रहा है।