ईस्टर युद्धविराम से पहले यूक्रेन पर रूस के हमले, दो की मौत
- 133 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया कीव, एजेंसी। यूक्रेन के

- 133 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया कीव, एजेंसी। यूक्रेन के ओडेसा में रूस के ड्रोन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हमला ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर प्रस्तावित युद्धविराम से ठीक पहले हुआ।अधिकारियों के अनुसार ड्रोन हमलों में रिहायशी इलाके को निशाना बनाया गया, जिससे अपार्टमेंट, मकान और एक स्कूल को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि रूस ने शुक्रवार को रातभर में 160 ड्रोन से हमला किया, जिनमें से 133 को मार गिराया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश भी किसी भी युद्धविराम कदम का पालन करने के लिए तैयार है।
उन्होंने पहले ईस्टर के दौरान दोनों देशों के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने का प्रस्ताव दिया था। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसने रूस और कब्जे वाले क्रीमिया क्षेत्र में यूक्रेन के 99 ड्रोन मार गिराए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के मौके पर 32 घंटे के युद्धविराम की घोषणा की थी। इसके तहत शनिवार शाम 4 बजे से रविवार के अंत तक सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुतिन के कदम को मानवीय बताया, लेकिन यह भी कहा कि रूस अपने दीर्घकालिक मांगों के आधार पर व्यापक समाधान चाहता है, जो अब तक समझौते में बड़ी बाधा बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


