कप कॉफी ने बनाया दुनिया का सबसे अमीर इंसान

Feb 23, 2026 12:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ब्रिटेन की सोफी डाउनिंग ने एक कॉफी शॉप पर 10 पाउंड का गिफ्ट कार्ड इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनकी रसीद पर बैलेंस 63 क्वाड्रिलियन पाउंड दिखा। यह किसी लॉटरी का परिणाम नहीं था, बल्कि तकनीकी गलती थी। हालांकि सोफी असल में अमीर नहीं बनीं, लेकिन उन्होंने इसे एक यादगार के रूप में रखा।

कप कॉफी ने बनाया दुनिया का सबसे अमीर इंसान

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की एक महिला सोफी डाउनिंग ने कॉफी शॉप पर अपना 10 पाउंड का गिफ्ट कार्ड इस्तेमाल किया, तो रसीद पर उनका बैलेंस 63 क्वाड्रिलियन पाउंड दिखा। लॉटरी नहीं तकनीकी खराबी : यह रकम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत से भी लाखों गुना ज्यादा थी। असल में, यह कोई लॉटरी नहीं, बल्कि एक तकनीकी गलती थी। कॉफी शॉप के कर्मचारी ने मशीन में गलती से कार्ड की वैल्यू की जगह ‘गिफ्ट कार्ड का नंबर’ डाल दिया था। हालांकि, सोफी असलियत में अमीर नहीं बनीं, लेकिन उन्होंने इस रसीद को एक यादगार के तौर पर रख लिया है।

उन्होंने मजाक में कहा कि वह कागज पर दुनिया की सबसे अमीर महिला होने का आनंद ले रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस रसीद को देखकर कई लोग हैरान और हंस पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।