ब्रिटेन की रक्षा के लिए विमान आसमान में मौजूद : स्टार्मर

Feb 28, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान के अंधाधुंध हमलों की निंदा की और कहा कि ब्रिटिश विमान आसमान में मौजूद हैं। उन्होंने ईरान के शासन को 'बेहद घृणित' बताया और कहा कि यूनाइटेड किंगडम ने अमेरिका और इजरायल के हमलों में कोई भूमिका नहीं निभाई।

ब्रिटेन की रक्षा के लिए विमान आसमान में मौजूद : स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शनिवार को पश्चिम एशिया में ईरान के ‘अंधाधुंध हमलों’ की निंदा की। उन्होंने कहा कि रक्षात्मक अभियान के लिए ब्रिटिश विमान आसमान में मौजूद हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कैबिनेट कार्यालय ब्रीफिंग रूम ए (कोबरा) की आपातकालीन मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान स्टार्मर ने दोहराया कि ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हमलों में यूनाइटेड किंगडम ने ‘कोई भूमिका नहीं’ निभाई। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं सक्रिय हैं और ब्रिटिश विमान आज आसमान में मौजूद हैं। ये हमारे लोगों, हमारे हितों और हमारे सहयोगियों की रक्षा के लिए समन्वित क्षेत्रीय रक्षा अभियानों का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान में मौजूदा शासन को ‘बेहद घृणित’ बताया, क्योंकि इसने अपने ही हजारों लोगों की हत्या की, असहमति को बेरहमी से कुचल दिया और क्षेत्र को अस्थिर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।