ब्रिटेन में हंता वायरस के खतरे के बीच क्रूज यात्रियों पर नजर
ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसियां दक्षिण अटलांटिक में एक क्रूज पर फैले हंता वायरस संक्रमण के संपर्क में आए सभी ब्रिटिश नागरिकों का पता लगाने में जुटी हैं। दो नागरिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य संदिग्ध है। सभी को 45 दिनों के आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन की स्वास्थ्य एजेंसियां दक्षिण अटलांटिक में एक क्रूज पर फैले खतरनाक हंता वायरस संक्रमण के संपर्क में आए सभी ब्रिटिश नागरिकों का पता लगाने और निगरानी करने में जुटी हैं। इस बीच संक्रमण का तीसरा संदिग्ध मामला भी सामने आया है। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शुक्रवार को बताया कि दो ब्रिटिश नागरिकों में हंता वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य ब्रिटिश नागरिक में संक्रमण की आशंका है। एजेंसी के अनुसार क्रूज पर मौजूद अन्य किसी ब्रिटिश नागरिक में फिलहाल लक्षण नहीं पाए गए हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उन पर करीबी नजर रखी जा रही है।
ब्रिटेन लौटने पर उन्हें 45 दिनों तक आइसोलेशन में रहने को कहा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


