रूसी प्रतिबंध उल्लंघन पर ब्रिटेन ने एप्पल पर जुर्माना लगाया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ब्रिटेन ने एप्पल इंक की यूरोपीय सहायक कंपनी पर रूसी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए 5.16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। एप्पल डिस्ट्रीब्यूशन इंटरनेशनल लि. ने 2022 में प्रतिबंधित रूसी प्लेटफॉर्म ओकेकेओ को भुगतान किया था। एप्पल ने कहा है कि उसने तुरंत सरकार को इस मामले की जानकारी दी।

रूसी प्रतिबंध उल्लंघन पर ब्रिटेन ने एप्पल पर जुर्माना लगाया

लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन ने एप्पल इंक की यूरोपीय सहायक कंपनी पर रूसी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के मामले में करीब 5.16 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। ब्रिटेन के ऑफिस ऑफ फाइनेंशियल सैंक्शंस इम्प्लीमेंटेशन के अनुसार 2022 में एप्पल डिस्ट्रीब्यूशन इंटरनेशनल लि. ने रूसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ओकेकेओ एलएलसी को 6.35 लाख पाउंड का भुगतान किया था। यह भुगतान यूके के बैंकों के जरिए किया गया था। उस समय ओकेकेओ पर ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा रखा था। प्रतिबंध रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद लगाया गया था। वहीं, एप्पल ने कहा कि वह प्रतिबंधों के अनुपालन को बेहद गंभीरता से लेता है और जैसे ही उसे इन भुगतानों का पता चला।

उसने तुरंत सरकार को इसकी जानकारी दे दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।