ईरान संकट के बीच ब्रिटेन ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों में दी राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक ईंधन कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बीच, ब्रिटेन ने रूस के तेल पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। भारत और तुर्की जैसे देशों से रिफाइन किया गया रूसी तेल अब आयात किया जा सकेगा। हालांकि, सांसदों ने इस कदम की आलोचना की है, यह कहते हुए कि इससे यूक्रेन को ठगा हुआ महसूस होगा।

ईरान संकट के बीच ब्रिटेन ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों में दी राहत

- संसद की विदेश मामलों की समिति की अध्यक्ष ने इसकी आलोचना की लंदन, एजेंसी। ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक ईंधन कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के बीच ब्रिटेन ने रूसी तेल पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। ब्रिटेन सरकार ने बुधवार से लागू एक व्यापार लाइसेंस के तहत भारत और तुर्किये जैसे तीसरे देशों में रिफाइन किए गए रूसी तेल से बने जेट फ्यूल और डीजल के आयात की अनुमति दे दी है।अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ा है। दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से का तेल इसी मार्ग से गुजरता है, जिससे ईंधन कीमतों में भारी उछाल आया है और जेट फ्यूल की कमी की आशंका बढ़ गई है।

ब्रिटेन के ट्रेजरी मंत्री डैन टॉमलिनसन ने कहा कि यह बदलाव सीमित समय और विशेष परिस्थितियों के लिए किया गया है। हालांकि ब्रिटेन ने कहा कि रूस के खिलाफ उसके प्रतिबंध अब भी दुनिया के सबसे कड़े प्रतिबंधों में शामिल हैं। वहीं, संसद की विदेश मामलों की समिति की अध्यक्ष एमिली थॉर्नबेरी ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यूक्रेन खुद को ठगा हुआ महसूस करेगा। उन्होंने कहा कि रूस के तेल उद्योग पर दबाव बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि इससे रूसी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। इस बीच मंगलवार को जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता के जवाब में उस पर कड़े आर्थिक दबाव जारी रखे जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।