Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUddhav Thackeray Demands Appointment of Opposition Leader in Maharashtra Assembly
महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं किया गया : उद्धव

महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं किया गया : उद्धव

संक्षेप:

शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक साल बाद भी विपक्ष का नेता नियुक्त नहीं हुआ है। उन्होंने आगामी शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की मांग की और सुप्रीम कोर्ट से मतदाता सूची में गड़बड़ी का स्वत: संज्ञान लेने की अपील की।

Dec 06, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न हुए एक साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक सदन में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों के लिए विपक्ष के नेता की घोषणा की जानी चाहिए। ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट को महाराष्ट्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और विपक्ष को शीर्ष अदालत से अनुरोध करना चाहिए कि जब तक इसमें सुधार नहीं हो जाता तब तक स्थानीय निकाय चुनाव न कराए जाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि इतना प्रचंड बहुमत होने के बावजूद सरकार नेता प्रतिपक्ष से क्यों डर रही है? उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति होनी चाहिए और हम इसकी मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार विपक्ष के नेता की नियुक्ति करने में विफल रहती है तो इतिहास में यह पहली बार होगा कि कोई सत्र नेता प्रतिपक्ष के बिना आयोजित किया जाएगा। ठाकरे ने कहा कि विपक्ष का नेता एक संवैधानिक पद है। उन्होंने कहा कि यदि कोई विपक्ष का नेता नियुक्त नहीं किया जाता है तो उपमुख्यमंत्री का पद भी समाप्त कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह संवैधानिक नहीं है।