
उबर बाइक सवार की मौत मामले में कंपनी के निदेशकों पर केस
- उबर इंडिया को दिए गए परमिट का कथित रूप से उल्लंघन मुंबई, एजेंसी।
- उबर इंडिया को दिए गए परमिट का कथित रूप से उल्लंघन मुंबई, एजेंसी। मुंबई में एक ट्रक से टक्कर के बाद उबर बाइक सवार महिला की मौत के बाद ऐप के निदेशकों पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। नवघर पुलिस थाने में सोमवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, उबर ऐप के तहत निजी वाहन का उपयोग किया जा रहा था। यह बाइक टैक्सी सेवा के लिए परमिट जारी करते समय सरकार द्वारा अधिसूचित नियमों का उल्लंघन है। यह प्राथमिकी महाराष्ट्र परिवहन विभाग के मोटर वाहन निरीक्षक रविंद्र गावडे द्वारा दायर शिकायत के आधार पर दर्ज की गई।

ट्रक से हुई थी टक्कर एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और उबर बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें चालक गणेश विश्राम माधव घायल हो गया और उसकी बाइक पर सवार कस्टमर शुभांगी मागरे की मौत हो गई। लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच करने पर पता चला कि पंजीकरण के समय गणेश ने अपने रिश्तेदार के स्कूटर को दर्ज कराया था लेकिन यात्रियों को ले जाने के लिए वह निजी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर रहा था, यह 2020 के तहत उबर इंडिया को दिए गए परमिट का कथित रूप से उल्लंघन करते हुए किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




