होर्मुज स्ट्रेट में यूएई की टग बोट डूबी, तीन इंडोनेशियाई क्रू सदस्य लापता

Mar 08, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संयुक्त अरब अमीरात की टग बोट 'मुसाफा-2' होर्मुज स्ट्रेट में डूब गई। इसमें तीन इंडोनेशियाई नागरिक लापता हैं। अन्य देशों के नागरिकों को बचा लिया गया है। बोट पर मिसाइलों से हमला हुआ था, जब यह एक मालवाहक जहाज को निकालने में मदद कर रही थी। घायल एक इंडोनेशियाई नागरिक का इलाज जारी है।

होर्मुज स्ट्रेट में यूएई की टग बोट डूबी, तीन इंडोनेशियाई क्रू सदस्य लापता

जकार्ता, एजेंसी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक टग बोट (समुद्री जहाजों को खींचने वाली नाव) होर्मुज स्ट्रेट में डूब गई। इस नाव पर तैनात तीन इंडोनेशियाई नागरिक लापता हैं। बोट पर भारत और फिलीपींस के नागरिक भी थे, जिन्हें बचा लिया गया। जकार्ता के विदेश मंत्रालय ने बताया कि टग बोट ‘मुसाफा-2’ शुक्रवार को डूब गई थी। इससे पहले तेज धमाके की आवाज के बाद इसमें आग लग गई थी। बयान में कहा गया है कि बोट पर दो मिसाइलों से हमला किया गया था। यह हमला तब हुआ, जब नाव होर्मुज स्ट्रेट में फंसे माल्टा के एक मालवाहक जहाज को निकालने में मदद कर रही थी।

नाव पर सात क्रू सदस्य थे, जिनमें से तीन इंडोनेशियाई नागरिक गायब हैं। एक अन्य इंडोनेशियाई नागरिक घायल है। उसका ओमान के एक अस्पताल में इलाज जारी है। नाव पर तैनात भारत और फिलीपींस के तीन अन्य क्रू सदस्यों को बचा लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।