ईरान पैकेज:::परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी प्रस्ताव न मानना हमले की प्रमुख वजह
ईरान पर किए गए हमलों की वजह अमेरिकी अधिकारी ने दी जानकारी वाशिंगटन,

ईरान पर किए गए हमलों की वजह अमेरिकी अधिकारी ने दी जानकारी वाशिंगटन, एजेंसी। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईरान पर किए गए हमलों की वजह और उससे पहले हुई बातचीत की विफलता की जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से किसी समझौते तक पहुंचने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। अमेरिका ने ईरान को हमेशा के लिए मुफ्त परमाणु ईंधन देने की पेशकश की थी। इसके बावजूद ईरान खुद यूरेनियम संवर्धन करने की क्षमता रखने पर अड़ा रहा, जिसे अमेरिका परमाणु हथियार बनाने की कोशिश मानता है। इसके अलावा ईरान ने तेहरान द्वारा समर्थित उग्रवादी समूहों के मुद्दे पर बातचीत से इनकार कर दिया।
ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों पर बात करने से भी मना कर दिया था। ईरान बना रहा था हमले की योजना अधिकारी ने दावा किया कि अमेरिका के पास ऐसे संकेत थे कि ईरान पहले हमला करने की योजना बना रहा था। ट्रंप ने यह फैसला किया कि वे अमेरिकी सेना को ईरानी मिसाइलों का शिकार होने के लिए नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमने ईरानियों के सामने बहुत स्पष्ट और सीधी मांगें रखी थीं। अगर हम चुपचाप बैठकर पहले हमला होने का इंतज़ार करते, तो हमारे सैनिकों की जान का नुकसान और तबाही कहीं ज्यादा होती। अमेरिका का दावा है कि अमेरिका ने ईरान को एक नागरिक और शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम चलाने के कई तरीके और विकल्प दिए थे, लेकिन बदले में ईरान की ओर से केवल खेल और चालबाजियां देखने को मिलीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



