Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTwo More Assamese Migrants Appear Before CID in Zubeen Garg Death Case

जुबीन गर्ग मौत मामला : अब तक सात प्रवासी असमिया लोगों ने दी गवाही

संक्षेप: मंगलवार को जुबीन गर्ग की मौत के मामले में दो और असमिया प्रवासी सीआईडी के सामने पेश हुए। अब तक सात प्रवासी गवाही दे चुके हैं। मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। गायक जुबीन गर्ग की 19...

Tue, 14 Oct 2025 07:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
जुबीन गर्ग मौत मामला : अब तक सात प्रवासी असमिया लोगों ने दी गवाही

- मंगलवार को दो और असमिया प्रवासी सीआईडी के सामने हुए पेश गुवाहटी, एजेंसी। जुबीन गर्ग मौत मामले में मंगलवार को दो और प्रवासी असमिया सीआईडी के समक्ष पेश हुए। अब तक सिंगापुर में रहने वाले सात प्रवासी असमिया गवाही दे चुके हैं। सीआईडी ने जुबीन गर्ग की मौत के समय उनके साथ मौजूद 11 लोगों को समन भेजा था। मामले में अब तक नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत, गायक के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके बैंड के दो सदस्य शेखर ज्योति गोस्वामी व अमृत प्रभा महंत और गर्ग के चचेरे भाई व असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग, जुबीन गर्ग के पीएसओ नंदेश्वर बोरा, प्रबीन बैश्य को गिरफ्तार किया गया।

52 वर्षीय गायक जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में मौत हो गई थी। वह चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने वहाँ गए थे। - प्रतिष्ठित लोगों को जानकारी देने पर विवाद पुलिस द्वारा कथित तौर पर असम के प्रतिष्ठित लोगों को मामले की जानकारी देने पर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बुलाए जाने के बावजूद शामिल नहीं होने की बात कही है। वहीं, अब असम पुलिस की सीआईडी ने भी इस तरह की बैठक से इनकार किया है।