भारत के दो और एलपीजी टैंकर होर्मुज से सुरक्षित निकले
संदेश ::: एक बॉक्स जोड़ा गया है। ---------------------------------------- - इन पर

- इन पर एक दिन की रसोई गैस का भंडार नई दिल्ली, एजेंसी। दो और भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल चुके हैं। अगले कुछ दिन में इनके भारतीय तटों पर पहुंचने की उम्मीद है।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने रविवार को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। इन टैंकरों पर एक दिन की रसोई गैस का भंडार है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दो एलपीजी जहाज बीडब्ल्यू टीवाईआर और बीडब्ल्यू ईएलएम सुरक्षित रूप से इस क्षेत्र से गुजर चुके हैं और भारतीय तटों की ओर बढ़ रहे हैं, जो लगभग 94,000 टन का एलपीजी कार्गो ले जा रहे हैं।
जहां बीडब्ल्यू टीवाईआर मुंबई की ओर बढ़ रहा है और इसके 31 मार्च को पहुंचने की उम्मीद है। वहीं बीडब्ल्यू ईएलएम न्यू मंगलौर की ओर जा है और इसके एक अप्रैल को पहुंचने की उम्मीद है। अमेरिका और इजरायल के हमलों और ईरान की व्यापक प्रतिक्रिया के कारण जलडमरूमध्य से पोतों की आवाजाही लगभग रुक गई है। यह संकीर्ण समुद्री मार्ग खाड़ी देशों से दुनिया में तेल और गैस के निर्यात का रास्ता है।पोत परिवहन महानिदेशालय का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है और अब तक 4,523 कॉल और 8,985 ईमेल संभाल चुका है। इनमें पिछले 24 घंटों में 92 कॉल और 120 ईमेल शामिल हैं।होर्मुज से निकलने बाद लगे 'भारत माता की जय' के नारेहोर्मुज से सुरक्षित निकलने बाद टैंकर पर सवार सदस्यों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एस्कॉर्ट करने के लिए भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


