Delhi News: पेड़ के विवाद में पिता-पड़ोसी की हत्या
Delhi News: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में दो पड़ोसी परिवारों के बीच नीम के पेड़ को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दो लोगों की मौत हो गई और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुए। यह घटना शनिवार को हुई जब पेड़ काटने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हुई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Delhi News: सूर्यापेट, एजेंसी। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में नीम के पेड़ को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुआ विवाद हो गया। शनिवार को हुई इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, मेल्लाचेरुवु मंडल के एक गांव में दोनों परिवारों के घरों की सीमा पर नीम का पेड़ था। इस पेड़ को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा था। शनिवार को एक पड़ोसी ने पेड़ काट दिया। इसकी डालियां दूसरे परिवार के परिसर में गिरने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति पर पड़ोसी के बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बेटे ने यह आरोप लगाते हुए कि उसका पिता पड़ोसी का पक्ष ले रहा है। उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पिता की भी मौत हो गई।


