भोपाल दहेज हत्या::ट्विशा पर लगाए गए आरोपों को अदालत में साबित करें: परिजन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भोपाल में मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की हत्या मामले में परिजनों ने सास गिरिबाला सिंह को चुनौती दी कि वे अदालत में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप साबित करें। ट्विशा के परिवार का दावा है कि दहेज उत्पीड़न के कारण उसकी हत्या हुई है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

भोपाल दहेज हत्या::ट्विशा पर लगाए गए आरोपों को अदालत में साबित करें: परिजन

भोपाल, एजेंसी। भोपाल में मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की हत्या मामले में परिजनों ने मंगलवार को सास गिरिबाला सिंह को चुनौती दी कि उन्होंने उनकी बेटी पर 'नशे की लत' सहित जो भी आरोप लगाए हैं, उन्हें अदालत में साबित करें। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि ट्विशा की 'हत्या' उनके घर में हुई है, इसलिए उन्हें इसका जवाब देना चाहिए ना कि मृत लड़की के 'चरित्र हनन' का प्रयास करना चाहिए।

ट्विशा की हत्या की स्थिति

नोएडा की रहने वाली ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में फांसी पर लटकी पाई गई थी।

परिवार के आरोप

ट्विशा के परिवार का दावा है कि दहेज उत्पीड़न के कारण उसकी हत्या की गई है जबकि उसके ससुराल पक्ष ने इन आरोपों का खंडन किया है। फिलहाल मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

पिता का बयान

वे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे:पिता

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि अपराधी बस खुद को बचाने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि वह (गिरिबाला सिंह) अलग-अलग तरह के आरोप लगा रही हैं। क्योंकि लड़की अब मर चुकी है, वह सोचती हैं कि वह उस पर कुछ भी आरोप लगा सकती हैं और दोष उस पर मढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि ट्विशा की हत्या उनके घर में हुई है, इसलिए उन्हें इसके लिए जवाब देना चाहिए। जहां तक आरोपों का सवाल है, उन्हें इन्हें अदालत में पेश करना चाहिए।

माता का बयान

नवनिधि शर्मा ने कहा कि एक मृत लड़की को सार्वजनिक रूप से बदनाम करना अपने आप में एक गंभीर अपराध है। उच्च न्यायिक पद पर रहे किसी व्यक्ति की ओर से ऐसे आरोप लगाया जाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष जिस ट्विशा पर आरोप लगा रहा है, वह 'आकर्षक व्यक्तित्व की धनी, अपने करियर पर ध्यान देने वाली और शिक्षित' लड़की थी।

नवनिधि शर्मा ने कहा कि गिरिबाला सिंह ने उनकी बेटी को 'सित्जोफ्रेनिया' से पीड़ित बताया लेकिन उससे भी अधिक गिरिबाला सिंह स्वयं 'सित्ज़ोफ्रेनिक' हैं जिन्होंने उनकी 'इतनी प्यारी' बेटी को अपने ही घर में मार डाला?

माँ का बयान

हमें पैसों की कमी नहीं रही: मां

ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने बातचीत में गिरिबाला सिंह के उन आरोपों का खंडन किया कि वह अपने मायके पक्ष को पैसों से मदद करती थी। उन्होंने कहा, हमारे पास कभी पैसों की कमी नहीं थी। हमने कभी उससे पैसे नहीं लिए और ना ही मेरी बेटी ने हमें कभी पैसे दिए। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा उसे एक अच्छा करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्विशा शर्मा की हत्या कब हुई थी?
ट्विशा शर्मा की हत्या 12 मई को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।