वीआईपी दर्शन के नाम पर त्रयंबकेश्वर मंदिर का ट्रस्टी गिरफ्तार
त्रयंबकेश्वर मंदिर के ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रद्धालुओं से 3000 रुपये लेने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि 11 अप्रैल को दो श्रद्धालुओं के साथ ठगी की गई थी, जबकि उनके पास 200 रुपये का दर्शन पास था। जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यहां के त्रयंबकेश्वर मंदिर के एक ट्रस्टी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी भगवान के जल्द दर्शन कराने के लिए वीआईपी सुविधा के नाम पर कुछ एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं से 3000 हजार रुपये लेने के आरोप के बाद की। पुलिस अधीक्षक (नासिक ग्रामीण) बालासाहेब पाटिल ने कहा कि त्रयंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलग को रात 1 बजे गिरफ्तार किया गया। यह सबूतों के आधार पर की गई कार्रवाई है। हमने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ और नाम भी सामने आए हैं, और जांच-पड़ताल के बाद उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी को 20 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।आरोप है कि 11 अप्रैल को त्रयंबकेश्वर मंदिर में नासिक के दो श्रद्धालुओं के साथ ठगी की गई। उनके पास 200 रुपये वाले 'दर्शन पास' होने के बावजूद, एक संदिग्ध ने उन्हें यह कहकर 3,000 रुपये देने के लिए राजी कर लिया कि उन्हें 10 मिनट के अंदर वीआईपी दर्शन करवा दिए जाएंगे। आरोपी और उसके एक साथी ने उन्हें मंदिर में प्रवेश तो दिलवा दिया, लेकिन कोई रसीद नहीं दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गोतीराम मनाजी पेहर (41) और गिरफ्तार ट्रस्टी के भतीजे अभिषेक कडलग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कडलग फिलहाल फरार है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक से पूछताछ के दौरान पुरुषोत्तम कडलग की कथित संलिप्तता सामने आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


