
ट्रंप ने मादुरो को पकड़ने का अभियान लाइव देखा
-कहा, वेनेजुएला को लेकर अमेरिका निर्णायक भूमिका निभाएगा फ्लोरिडा, एजेंसी। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस
फ्लोरिडा, एजेंसी। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने से जुड़े सैन्य अभियान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव देखा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पूरे ऑपरेशन का हर पहलू देखा और ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने अमेरिकी सशस्त्र बलों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस गति, सटीकता और ताकत के साथ यह अभियान अंजाम दिया गया, वैसा किसी और देश के लिए संभव नहीं है। यह किसी फिल्म की तरह था। नेतृत्व और पेशेवर क्षमता अद्भुत थी। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में आगे क्या होगा, इस पर अमेरिका निर्णायक भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, हम यह जोखिम नहीं ले सकते कि कोई और आकर वही व्यवस्था संभाल ले, जो मादुरो छोड़ गया है। ट्रंप के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका के एक युद्धपोत से न्यूयॉर्क रवाना किया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका में कहां रखा जाएगा। --- चोरी हुआ तेल लौटाना होगा : जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ट्रंप ने तनाव कम करने के कई अवसर दिए थे। वह पहले ही कह चुके हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी बंद होनी चाहिए और ‘चोरी किया गया तेल’ अमेरिका को लौटाया जाना चाहिए। वेंस का अर्थ यह था कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल को अवैध तरीके से बेचे जाने या उससे हुए मुनाफे को अमेरिकी हितों के खिलाफ लूटा गया संसाधन मानता है और चाहता है कि उस तेल या उसकी कमाई पर अमेरिका का नियंत्रण वापस आए। उन्होंने कहा कि मादुरो पर अमेरिका में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




