ईरान पैकेज:::ईरान को इस हमले से उबरने में सालों लगेंगे: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को हमले से उबरने में कई साल लगेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान डील के करीब थे, लेकिन बातचीत से पीछे हट गए। अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान पर हमलों के संभावित असर को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को इस हमले से उबरने में कई साल लगेंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं लंबे समय तक चल सकता हूं और पूरी चीज अपने हाथ में ले सकता हूं, या इसे दो या तीन दिनों में खत्म कर सकता हूं। ट्रंप ने कहा कि ईरान डील के करीब पहुंच गए थे और फिर बातचीत से पीछे हट गए। मुझे इससे समझ आया कि वे सच में कोई डील नहीं चाहते हैं। अमेरिका ने दुनिया भर में अपने नागरिकों से सावधानी बरतने कहा अमेरिका ने शनिवार को दुनिया भर में अपने नागरिकों से ईरान पर हमलों के संभावित असर को लेकर अधिक सावधानी बरतने की अपील की।
स्टेट डिपार्टमेंट ने एक्स पर लिखा कि ईरान में अमेरिका के लड़ाकू ऑपरेशन शुरू होने के बाद, दुनिया भर के अमेरिकियों और खासकर मध्य पूर्व में रहने वाले लोगों को गाइडलाइंस को मानना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



