ईरान तबाह हो चुका है, संघर्ष समाप्त करने को समझौता करे: ट्रंप
बीजिंग, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान तबाह हो चुका ट्रंप ने कहा कि ईरान तबाह हो चुका है। उसे या तो संघर्ष समाप्त करने के

बीजिंग, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान तबाह हो चुका है। उसे या तो संघर्ष समाप्त करने के लिए समझौता करना होगा या फिर विनाश का सामना करना पड़ेगा। तीन दिवसीय चीन यात्रा के अंतिम दिन फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए विकल्प है- समझौता या विनाश। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईरान समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद कहा कि वे अब खत्म हो चुके हैं। वे समझौता कर सकते हैं या फिर वे पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति जिनपिंग अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होते देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जिनपिंग ने मदद की पेशकश करते हुए कहा कि यदि मैं किसी भी तरह मदद कर सकता हूं, तो मैं करना चाहूंगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


