
अमेरिका ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज पर जताया भरोसा
संदेश::: इंट्रो में बदलाव किया गया है। -------------------------- - कहा, वह बहुत ही
संदेश::: इंट्रो में बदलाव किया गया है। -------------------------- - कहा, वह बहुत ही विनम्र हैं काराकस, एजेंसी। देश की बागडोर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेल्सी रोड्रिगेज पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही विपक्षी नेता कोरिना मचाडो के बारे में कहा कि उनके पास देश चलाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है। बता दें कि शनिवार को वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को राष्ट्रपति का पद अंतरिम रूप से संभालने का आदेश दे दिया। ट्रंप ने पत्रकारों से रोड्रिगेज के बारे में कहा कि वह वेनेजुएला को फिर से महान बनाने के लिए जो कुछ भी आवश्यक समझती हैं, वह करने को तैयार हैं।
ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि वह बहुत ही विनम्र हैं। हम यह जोखिम नहीं उठा सकते कि कोई और वेनेजुएला की सत्ता संभाले जो वेनेजुएला के लोगों के हितों को ध्यान में न रखे। वेनेजुएला के अधिकारी सैन्य अभियान में बच गए और कम से कम फिलहाल तो वे अपने पदों पर काबिज हैं। इस बात का तत्काल कोई संकेत नहीं मिला कि अमेरिका वेनेजुएला की सरकार का संचालन कर रहा है। बता दें कि रोड्रिगेज को वेनेजुएला के लोकतंत्र को कमजोर करने में कथित भूमिका के लिए ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही ट्रंप ने एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिका नियंत्रण कर लेगा और ऐसा संभवतः मादुरो के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक के साथ मिलकर किया जाए। विपक्षी नेता को आवश्यक समर्थन नहीं ट्रंप ने कहा कि विपक्षी नेता एवं पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मारिया कोरिना मचाडो के पास देश चलाने के लिए आवश्यक समर्थन नहीं है। उन्होंने कहा कि रोड्रिगेज ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ लंबी बातचीत की। रोड्रिगेज ने मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग की अदालत के आदेश से पहले रोड्रिगेज ने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की तत्काल रिहाई की मांग की तथा अमेरिकी अभियान की निंदा करते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन बताया। रोड्रिगेज ने कहा कि इस देश में केवल एक ही राष्ट्रपति हैं, और उनका नाम निकोलस मादुरो है। अमेरिका के साथ सहयोग करने का कोई संकेत नहीं ट्रंप ने संकेत दिया कि संविधान में उल्लिखित सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया के अनुसार रोड्रिगेज पहले ही वेनेजुएला की राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले चुकी हैं, लेकिन सरकारी टीवी ने शपथग्रहण समारोह का प्रसारण नहीं किया। रोड्रिगेज के टीवी पर प्रसारित भाषण के दौरान उनके नाम के साथ उपराष्ट्रपति ही लिखा गया था। उन्होंने अमेरिका के साथ सहयोग करने का कोई संकेत नहीं दिया। उन्होंने टिप्पणी के लिए किए गए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। एक माह के अंदर चुनाव कराने का प्रावधान वेनेजुएला के संविधान में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति की स्थिति में एक महीने के भीतर नए चुनाव कराए जाने चाहिए। कौन हैं रोड्रिगेज? रोड्रिगेज ब्रिटेन और फ्रांस में पढ़ी हैं तथा वह एक वकील हैं। उनके भाई जॉर्ज रोड्रिगेज मादुरो-नियंत्रित नेशनल असेंबली के प्रमुख हैं। उनके पिता समाजवादी नेता थे, जिनकी 1970 के दशक में पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई थी। मादुरो के करीबी लोगों में से कई पर अमेरिका में आपराधिक आरोप लगाए गए हैं, लेकिन रोड्रिगेज भाई-बहन के साथ ऐसा नहीं हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




