ट्रंप ने क्यूबा पर कब्जे की संभावना जताई
Feb 27, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा की सरकार आर्थिक संकट में है और उनसे बातचीत कर रही है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस मुद्दे को देख रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका जल्द ही क्यूबा पर दोस्ताना तरीके से कब्ज़ा कर लेगा।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को क्यूबा पर कब्ज़े की संभावना जताई। उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस मुद्दे को उच्च स्तर पर देख रहे हैं। ट्रंप ने कहा, क्यूबा की सरकार हमसे बात कर रही है। वे बड़ी मुश्किल में हैं। उनके पास पर्याप्त धन नहीं है। अभी उनके पास कुछ भी नहीं है, लेकिन वे हमसे बात कर रहे हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अमेरिका जल्द ही क्यूबा पर दोस्ताना तरीके से कब्ज़ा कर लेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


