वोटर बिल पास होने तक किसी और कानून पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा : ट्रंप

Mar 08, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

संदेश ::: पूर्व में इस शीर्षक से,,,, ईरान पैकेज :::: ईरान का पूरा नेतृत्व खत्म

वोटर बिल पास होने तक किसी और कानून पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा : ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तक कांग्रेस वोटर से जुड़े विधेयक को मंजूरी नहीं देती, तब तक वह किसी अन्य कानून पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे।ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह सेव अमेरिका एक्ट के पारित होने तक अन्य विधेयकों को मंजूरी नहीं देंगे। यह विधेयक फरवरी में रिपब्लिकन बहुमत वाले प्रतिनिधिसभा से पारित हो चुका है, लेकिन सीनेट में इसे मंजूरी मिलने की राह मुश्किल मानी जा रही है। इस बिल के तहत मतदाता पंजीकरण के समय नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा और बिना आवश्यक दस्तावेज के किसी को पंजीकृत करने वाले चुनाव अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।