ईरान पैकेज::ईरान के साथ डील के लिए मंगलवार की डेडलाइन फाइनल: ट्रंप

Apr 06, 2026 09:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील के लिए मंगलवार को दी गई डेडलाइन को फाइनल बताया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर डील नहीं होती, तो अमेरिकी सेना ईरान पर हमले करेगी। ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को महत्वपूर्ण माना, लेकिन कहा कि इससे जंग खत्म नहीं होगी।

ईरान पैकेज::ईरान के साथ डील के लिए मंगलवार की डेडलाइन फाइनल: ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ डील करने के लिए उन्होंने जो मंगलवार की डेडलाइन तय की है, वह फाइनल है। उन्होंने ईरान के शांति प्रस्ताव को अहम बताया, लेकिन यह भी कहा कि यह काफी नहीं है।ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार रात तक समझौते नहीं हुए, तो अमेरिकी सेना ईरान के बुनियादी ढांचों पर बड़े पैमाने पर हमले करेगी। ईरान ने ट्रंप की इस डेडलाइन को ठुकरा दिया है।व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में बच्चों के लिए आयोजित ईस्टर एग इवेंट के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, उन्होंने एक प्रस्ताव दिया है, और यह अहम प्रस्ताव है।

यह एक अहम कदम है। लेकिन यह काफी नहीं है।जंग खत्म करने के लिए कुछ खास चीजें करनी होंगीट्रंप ने कहा, अगर ईरान वह करता है जो उन्हें करना चाहिए, तो यह जंग बहुत जल्द खत्म हो सकती है। उन्हें कुछ खास चीजें करनी होंगी। वे यह जानते हैं, और मुझे लगता है कि वे पूरी ईमानदारी से बातचीत कर रहे हैं।बता दें कि ट्रंप के सीनियर सहयोगी पाकिस्तान के जरिए ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं। वे एक ऐसी डील करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके तहत ईरान परमाणु हथियारों को त्याग देगा और तेल के परिवहन का अहम रास्ता, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फिर से खोल देगा।ईरान की मौजूदा टीम उतनी कट्टर नहींट्रंप ने कहा कि ऐसा लगता है कि ईरानी सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाली मौजूदा टीम उतनी कट्टर नहीं है जो हवाई हमलों में मारे गए थे। हमें लगता है कि वे असल में ज्यादा समझदार हैं।ट्रंप ने कहा कि अगर यह उनके हाथ में होता, तो अमेरिका ईरान के तेल पर कब्जा कर लेता, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शायद अमेरिकी लोग इस तरह के कदम को नहीं समझ पाते।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।