Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTrump s Trade Deal Statement Boosts Indian Stock Markets
ट्रंप के बयान से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार

ट्रंप के बयान से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार

संक्षेप:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द होने के बयान से मुंबई के घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। सेंसेक्स 336 अंक बढ़कर 83,871.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120.60 अंक चढ़कर 25,694.95 अंक पर रहा। सेवाओं और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार को बढ़त मिली।

Nov 11, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द होने के बयान से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ और सेंसेक्स 336 अंक लाभ में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 25,700 अंक के करीब पहुंच गया। व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच सेवाओं और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। सेंसेक्स 335.97 अंक बढ़कर 83,871.32 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 120.60 अंक चढ़कर 25,694.95 अंक पर रहा। जानकारों ने कहा, दिल्ली विस्फोट के प्रभाव को लेकर चिंताओं के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत सुस्त रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, अमेरिकी सीनेट द्वारा विभिन्न विभागों में कामकाज ठप होने को समाप्त करने के लिए एक विधेयक पारित किए जाने से वैश्विक संकेतों के समर्थन से, बाजार में तेजी से सुधार हुआ और यह उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। महत्वपूर्ण बात यह है कि दूसरी तिमाही के नतीजों का सत्र समाप्त होने वाला है। मझोली तथा छोटी कंपनियों से जुड़े सूचकांकों के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के चलते इसके सकारात्मक रुख के साथ समाप्त होने की उम्मीद है। आईटी, वाहन, धातु और एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों) क्षेत्रों में बढ़त के कारण यह तेजी बरकरार रही।