ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल, जैसवाल बोले- उचित कार्रवाई होगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि ऐसा वीडियो है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद चर्चा में आया है।

संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक से,,, ब्यूरो :::भारत-अमेरिका करार पर संयुक्त बयान समझ का आधार ,,,, जारी खबर के साथ लगाए -------------------------------------------------- नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को लेकर की गई एक पुरानी टिप्पणी का वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि ऐसा कोई वीडियो है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो अक्तूबर, 2025 का बताया जा रहा है, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था, मोदी एक महान व्यक्ति हैं। वह ट्रंप से प्यार करते हैं।
मैं नहीं चाहता कि आप इसे अलग तरीके से लें। मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता। पिछले सप्ताह हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान रंधीर जैसवाल से इस वीडियो को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने यह वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर इस तरह का कोई वीडियो है तो हम उचित कार्रवाई करेंगे। फिलहाल इस मामले पर सरकार की ओर से कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


