ट्रंप तेल कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे: व्हाइट हाउस
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी कोशिशें कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि वर्तमान में बढ़ोतरी अल्पकालिक है। ट्रंप और उनकी ऊर्जा टीम ने ऊर्जा बाजारों को स्थिर रखने के लिए योजना बनाई है। यह कदम अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान उठाया गया है।

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग के बीच तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी कोशिश कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि वर्तमान में तेल कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है वह अल्पकालिक है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पूरी ऊर्जा टीम ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू होने से काफी पहले ही ऊर्जा बाजारों को स्थिर रखने के लिए एक मजबूत योजना तैयार कर ली थी, और वे सभी विश्वसनीय विकल्पों की समीक्षा जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रशासन ऊर्जा बाजारों में स्थिरता बनाए रखने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठा सकता है।
यह कदम उस समय उठाया जा रहा है जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया है, जिसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


