
बुडापेस्ट में होने वाली ट्रंप-पुतिन की वार्ता स्थगित
बुडापेस्ट में होने वाली ट्रंप और पुतिन के बीच शिखर वार्ता को स्थगित कर दिया गया है। अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री मार्कों रुबियो और सर्गेई लावरोव के बीच बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया। रूस...
मॉस्को, एजेंसी। बुडापेस्ट में होने वाली अमेरिकी और रूसी राष्ट्रपति ट्रंप-पुतिन के बीच होने वाली शिखर वार्ता को स्थगित कर दिया गया है। इससे जुड़े अमेरिकी सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। सूत्रों की माने तो अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के बीच हुए बातचीत के बाद आगामी बैठक को स्थगित करने का फैसला लिया गया। ये ट्रंप की तैयारियों को झटका है, जो करीब चार साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध को रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पहले ही लगाए जा रहे थे कयास अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि ये प्रस्तावित बैठक स्थगित हो सकती है।

इस रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कों रुबियो और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के बीच होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि रूबियो अगले हफ्ते लावरोव से मुलाकात करेंगे, जो बुडापेस्ट में होने वाले ट्रंप–पुतिन शिखर सम्मेलन की तैयारी होगी। रूस ने कहा था तैयारी पूरी नहीं विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक का लेकर रूस ने साफ किया था कि ऐसी कोई बैठक प्रस्तावित ही नहीं थी। रूसी विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि रूसी-अमेरिकी शीर्ष नेताओं के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। न तारीख और न ही एजेंडा तय किया गया है, रूसी उपविदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर साफ किया है कि ऐसी चीज को स्थगित नहीं किया जा सकता जो तय ही नहीं हुई हो। उच्च-स्तरीय संवाद के लिए सावधानीपूर्वक तैयारी करनी बहुत जरूरी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


