भारत से मुझे बहुत प्यार, मैं पीएम मोदी का फैन: ट्रंप
नोट::रुबियो वाली खबर में जोड़ लें नई दिल्ली, एजेंसी। नई दिल्ली में आयोजित अमेरिका

नोट::रुबियो वाली खबर में जोड़ लें नई दिल्ली, एजेंसी। नई दिल्ली में आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा मुझे भारत से प्यार है। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। पीएम मोदी बहुत महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं। ट्रंप ने कहा, मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है। प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।समारोह के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर राष्ट्रपति ट्रंप से लाइव जुड़े।फोन पर ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है।
अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि किसे फोन करना है। वे सीधे यहीं फोन करते हैं। हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है। ट्रंप ने कहा, भारत जो कुछ भी पाना चाहता है, वह उसे मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


