अमेरिका का वेनेजुएला पर नियंत्रण कई साल तक रह सकता है: ट्रंप

Jan 08, 2026 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला पर लंबे समय तक निगरानी बनाए रखेगा और देश के तेल भंडार से तेल निकालेगा। उन्होंने इस कदम को देश को स्थिर करने और वैश्विक ऊर्जा कीमतों को कम करने के लिए जरूरी बताया। ट्रंप ने चुनावों पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की।

अमेरिका का वेनेजुएला पर नियंत्रण कई साल तक रह सकता है: ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वॉशिंगटन आने वाले कई वर्षों तक वेनेजुएला पर निगरानी बनाए रख सकता है और देश के विशाल तेल भंडार से तेल निकालता रहेगा। यह बयान वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका की भूमिका के लंबे समय तक जारी रहने के संकेत देता है। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए एक व्यापक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका कब तक वेनेजुएला पर सीधी निगरानी रखेगा, यह समय ही बताएगा, लेकिन यह अवधि महीनों की बजाय काफी लंबी होगी। उन्होंने कहा कि हम इसे बहुत मुनाफे वाले तरीके से दोबारा खड़ा करेंगे।

हम तेल का इस्तेमाल करेंगे और तेल लेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अनिश्चितकाल तक वेनेजुएला के तेल की बिक्री को नियंत्रित करने की योजना बना रहा है। उनके अनुसार यह कदम देश को स्थिर करने और वैश्विक ऊर्जा कीमतों को कम करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम तेल की कीमतें नीचे ला रहे हैं और वेनेजुएला को पैसा देंगे, जिसकी उसे बेहद जरूरत है। ये टिप्पणियां उस समय आईं जब प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस को बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा पेश की गई तीन-चरणीय योजना के तहत अमेरिका प्रभावी रूप से वेनेजुएला के तेल की बिक्री का नियंत्रण अपने हाथ में लेगा। रिपब्लिकन पार्टी ने इस कदम का बड़े पैमाने पर समर्थन किया है, जबकि डेमोक्रेट्स ने चेतावनी दी है कि यह बिना स्पष्ट कानूनी अधिकार के लंबे समय तक चलने वाले हस्तक्षेप में बदल सकता है। चुनाव पर साध चुप्पी ट्रंप ने यह बताने से इनकार किया कि वेनेजुएला में चुनाव कब कराए जाएंगे। उन्होंने इस सवाल का भी सीधा जवाब नहीं दिया कि अमेरिका ने विपक्षी नेताओं के बजाय मादुरो की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम नेता के रूप में क्यों मान्यता दी। उन्होंने कहा कि रुबियो उनसे लगातार बात करते हैं और अमेरिकी अधिकारी मौजूदा नेतृत्व के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।