संघर्ष विराम बढ़ा, घेराबंदी जारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम को बढ़ाने की घोषणा की है। यह निर्णय पाकिस्तानी मध्यस्थों की सलाह पर लिया गया है, ताकि ईरान के बिखरे नेतृत्व को एक समझौता पेश करने का समय मिल सके। ट्रंप ने कहा कि उनकी सेना तैयार रहेगी और युद्धविराम तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान कोई प्रस्ताव नहीं पेश करता।

वाशिंगटन, एजेंसी। ईरान के साथ दो हफ्ते का संघर्ष विराम खत्म होने से कुछ घंटे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह फिलहाल इस संघर्ष विराम को आगे बढ़ा रहे हैं और अमेरिका ईरान पर पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तानी मध्यस्थों के कहने पर लिया, जिन्होंने कहा था कि ईरान के बिखरे हुए नेतृत्व को युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए एक समझौते का प्रस्ताव पेश करने के लिए और समय चाहिए।ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ईरान की सरकार बुरी तरह से बंटी हुई है यह कोई हैरानी की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कहने पर हम ईरान पर अपना हमला तब तक रोककर रख रहे हैं जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि कोई एक राय वाला प्रस्ताव लेकर नहीं आ जाते।ट्रंप ने कहा, इसलिए मैंने अपनी सेना को निर्देश दिया है कि वह नाकेबंदी जारी रखे और बाकी सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहे; और इसलिए मैं तब तक युद्धविराम को बढ़ाऊंगा जब तक कि उनका प्रस्ताव पेश नहीं हो जाता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


