पेज-1 के लिए::भड़के ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ थोपा

Feb 21, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले पर निराशा जताई। उन्होंने 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने का आदेश देने का ऐलान किया और कहा कि इस प्रक्रिया में उन्हें कांग्रेस की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने वैकल्पिक उपायों पर भी विचार करने का संकेत दिया।

पेज-1 के लिए::भड़के ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ थोपा

वाशिंगटन, एजेंसी। शुक्रवार के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि वह उन जजों से 'बहुत शर्मिंदा' हैं जिन्होंने 'बहुत निराशाजनक' टैरिफ फैसला सुनाया। ट्रंप ने कहा कि वह 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 122 के तहत 10% ग्लोबल टैरिफ लगाने के ऑर्डर पर साइन करेंगे और कई दूसरी जांच भी शुरू करेंगे। यह कानून राष्ट्रपति को सभी देशों पर 150 दिनों तक 15% तक ड्यूटी लगाने की इजाजत देता है। इसके लिए जांच या दूसरी प्रोसीजरल लिमिट लगाने की जरूरत नहीं है। हार से गुस्साए ट्रंप ने कहा कि वे दूसरे तरीकों से अपनी ट्रेड पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए, एक विकल्प के तौर पर दुनिया भर में 10 परसेंट टैरिफ लगाएंगे।

नए टैरिफ एक ऐसे कानून के तहत आएंगे जो उन्हें 150 दिनों तक सीमित करेगा। टैरिफ के मामले को कानूनी चुनौती मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए पांच साल तक कोर्ट में केस लड़ने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि मुझे टैरिफ के लिए कांग्रेस की इजाजत लेने की कोई जरूरत नहीं है। इस फैसले के बाद वह और भी मजबूत दिशा में जाएंगे। उनके पास और भी मजबूत तरीके मौजूद हैं। उन्होंने कहा जो देश इस फैसले से खुश रहे हैं उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने संकेत दिया कि प्रशासन पहले से ही वैकल्पिक रास्तों पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने मौजूद लोगों से कहा कि उनके दिमाग में बैकअप प्लान है, जिसके जरिए टैरिफ उपायों को फिर से लागू किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।