विदेश::::: काश, मेरी कैबिनेट भी जिनपिंग जैसी हो : ट्रंप
- अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की यादों का ताजा किया - कहा,

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात का जिक्र किया। व्हाइट हाउस में सीनेटरों के साथ बैठक में ट्रंप ने जिनपिंग के साथ पहुंची टीम का जिक्र किया। उन्होंने कहा, जीवन में पहले कभी भी इतने डरे हुए लोग नहीं देखे। इस दौरान उन्होंने इच्छा जताई कि वह अपनी कैबिनेट भी जिनपिंग जैसी चाहते हैं। ट्रंप ने कहा, जब जिनपिंग से मुलाकात हुई, उस वक्त दोनों ओर से छह-छह लोग खड़े थे। सभी लोग सावधान की मुद्रा में थे और शांत थे। मैंने पूछा कि क्या आप मुझसे भी बात करेंगे। मुझे कोई जवाब नहीं मिला।
राष्ट्रपति शी ने उन्हें जवाब नहीं देने दिया। उन्होंने इस दौरान सीनेटरों की नकल भी उतारी। उन्होंने कहा कि मेरा कैबिनेट भी इसी तरह से बर्ताव करें। जेडी वेंस ने किया मजाक बैठक में ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पूछा, आप ऐसा व्यवहार क्यों नहीं करते। बातों में बीच में बोलने लगते हैं। ट्रंप ने कहा, जिनपिंग के अधिकारी सवाल के जवाब में भी कुछ नहीं बोले, लेकिन वेंस बीच में ही बोल पड़ते हैं। ट्रंप ने हंसते हुए कहा कि वह भी तीन-चार दिन के लिए चीनी अधिकारियों जैसे बन जाए। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इस संबंध में एक वाडियो भी जारी किया गया, जिसमें ट्रंप ये बातें कहते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के बुसान में ट्रंप और जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी, जिसमें दोनों देशों ने कई मुद्दों पर चर्चा की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


