लोकप्रिय हो या नहीं, मुझे यह करना ही होगा : ट्रंप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपने फैसले का बचाव किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह तेहरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। ट्रंप ने कहा कि यह फैसला राजनीतिक रूप से अलोकप्रिय हो सकता है, लेकिन जब लोग समझेंगे कि यह परमाणु हथियारों से जुड़ा है, तो यह सही लगेगा।

लोकप्रिय हो या नहीं, मुझे यह करना ही होगा : ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर अपने फैसले का बचाव किया। साथ ही कहा कि वह तेहरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे, चाहे यह फैसला राजनीतिक रूप से लोकप्रिय हो या नहीं। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि जब लोगों को समझ आएगा कि मामला परमाणु हथियारों से जुड़ा है, तब यह फैसला लोकप्रिय लगेगा। उन्होंने कहा कि सब लोग कहते हैं कि यह अलोकप्रिय है, लेकिन मुझे लगता है कि जब लोग सुनेंगे कि यह परमाणु हथियारों से जुड़ा है, ऐसे हथियार जो लॉस एंजिलिस जैसे बड़े शहरों को बहुत तेजी से तबाह कर सकते हैं, तब उन्हें यह सही लगेगा।

ट्रंप ने कहा कि यह लोकप्रिय हो या नहीं, मुझे यह करना होगा, क्योंकि मैं अपने कार्यकाल में दुनिया को तबाह नहीं होने दूंगा। ऐसा नहीं होने वाला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।